
-
April to June 2024 Article ID: NSS8689 Impact Factor:8.05 Cite Score:43326 Download: 293 DOI: https://doi.org/ View PDf
रामनगर (मण्डला) का स्थापत्य (गोंड राजवंश के संदर्भ में)
महेन्द्र सिंह उइके
शोधार्थी (इतिहास) एकलव्य विश्वविद्यालय, दमोह (म.प्र.)
प्रस्तावना- रामनगर, मण्डला जिले का
एक कस्बा है। यह मण्डला जिले से 20 किलोमीटर
दूर नर्मदा नदी के तट पर स्थित है। नर्मदा नदी के दक्षिणी किनारे पर रामनगर रैयतबाडी
में किले का निर्माण राजा हृदयशाह ने करवाया था। यह नगर गढ़ा-मण्डला के गोंडवंश की राजधानी
बना। गोंड राजाओं के साथ बुन्देला वैमनस्य तथा दिल्ली दरबार की उपेक्षा का परिणाम था
कि रामनगर नई राजधानी के रूप में विकसित हुआ। रामनगर को राजा हृदयशाह/हिरदैसाहि ने
राजधानी बनाया। रामनगर में अलग अलग किले निर्मित किये गये जो समूह के रूप में है। जिसमें
मोतीमहल, (राजमहल) रामभगत की कोठी, विष्णु मंदिर, बेगन महल, चैगान, दल बादल महल चैगान
आदि है।














