• January to March 2025 Article ID: NSS9049 Impact Factor:8.05 Cite Score:29918 Download: 243 DOI: https://doi.org/ View PDf

    भारत की 5 ट्रिलियन डालर अर्थव्यवस्था : चुनौतियाँ और रोडमैप

      डॉ. विवेक कुमार पटेल
        सहायक प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष (वाणिज्य) शासकीय शहीद केदारनाथ महाविद्यालय, मऊगंज (म.प्र.)
      श्री राजपाल यादव
        सहायक प्राध्यापक (वाणिज्य) शासकीय शहीद केदारनाथ महाविद्यालय, मऊगंज (म.प्र.)

प्रस्तावना- आज भारत विश्व की सबसे तेज़ी से उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। लगभग 3.7 ट्रिलियन डॉलर की वर्तमान GDP के साथ भारत न केवल अपने विशाल जनसंख्या, बल्कि अपने विविध संसाधनों, नवाचार क्षमता और युवा कार्यबल के दम पर वैश्विक आर्थिक मानचित्र पर तेज़ी से उभर रहा है।भारत 21वीं सदी में विश्व की प्रमुख आर्थिक शक्तियों में से एक बनने की ओर अग्रसर है। सरकार ने वर्ष 2024-25 तक देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुँचाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है जो एक महत्त्वपूर्ण और प्रेरणादायक लक्ष्य है।यह लक्ष्य न केवल भारत की आर्थिक क्षमता को दर्शाता है, बल्कि वैश्विक मंच पर देश की भूमिका को भी पुनर्परिभाषित करता है।