-
January to March 2025 Article ID: NSS9061 Impact Factor:8.05 Cite Score:20977 Download: 203 DOI: https://doi.org/ View PDf
कृषि आधारित उद्योग और ग्रामीण विकास का सुक्ष्म भौगोलिक अध्ययन
अनिल कुमार यादव
शोध छात्र (भूगोल) एस.एल.पी. स्नातकोत्तर महाविद्यायल, मुरार, ग्वालियर (म.प्र.)डॉ. ए. के. सिंह
प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष (भूगोल) एस.एल.पी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुरार, ग्वालियर (म.प्र.)
शोध सारांश- कृषि आधारित उद्योग सामान्यतः वे उद्योग होते हैं जिनका
कृषि से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संबंध होता है। इसमें कृषि कच्चे माल के साथ-साथ कृषि
के आदानों के रूप में जाने वाली गतिविधियों और सेवाओं के आधार पर विभिन्न प्रकार की
औद्योगिक, विनिमार्ण और प्रसंकरण गतिविधियों को शामिल किया गया हैं। ग्रामीण परिदृश्य
में कृषि एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है इसलिए ग्रामीण विकास का आधार हैं कृषि आधारित
उद्योग जो इस प्रमुख आर्थिक गतिविधि पर पनपते हैं, ग्रामीण विकास में भी एक महत्वपूर्ण
पहलू हैं।
