-
January to March 2025 Article ID: NSS9080 Impact Factor:8.05 Cite Score:20137 Download: 199 DOI: https://doi.org/ View PDf
कालिदास एवं वर्डज्वर्थ : पारस्परिक तुलना
डॉ. हिमांशु शर्मा
उपप्राचार्य, प्रभाशंकर पंड्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, परतापुर-बांसवाड़ा (राज.)
शोध सारांश- साहित्य के क्षेत्र में
कालिदास ( संस्कृत)और वर्डज्वर्थ ( अंग्रेजी) में दो ऐसे महान कवि हैं,
जिन्होंने अपनी अपनी भाषाओं और संस्कृतियों में काव्य की नई ऊंचाइयां स्थापित की।
दोनों ने प्रकृति, मानव- मन और भावनाओं को अपनी रचनाओं में विशेष स्थान दिया
किंतु उनके दृष्टिकोण, शैली और काव्य दर्शन में कई समानताएं और भिन्नताएं भी हैं।
प्रस्तुत शोध पत्र में दोनों कवियों की सामाजिक चेतना की तुलनात्मक अध्ययन
प्रस्तुत किया गया है जो शोध पत्र के लिए आधार प्रदान करता है। इस शोध से यह
अपेक्षित है, कि यह कालिदास और वर्ड वर्थ के साहित्यिक योगदान की गहरी समझ विकसित
करने में सहायक होगा । उनके प्रकृति प्रेम, मानवीय भावनाओं के चित्रण, काव्य शैली
और दार्शनिक दृष्टिकोण की तुलना करके दोनों कवियों के बीच की साहित्यिक संवाद को
स्पष्ट करता है । यह सोच भारतीय और अंग्रेजी साहित्य के तुलनात्मक अध्ययन के
क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।
