• October to December 2024 Article ID: NSS9167 Impact Factor:8.05 Cite Score:11217 Download: 148 DOI: https://doi.org/ View PDf

    भारत की विदेश नीति: एक व्यापक अध्ययन

      विनोद कुमार विश्नोई
        एम.ए. नेट (राजनीति विज्ञान) ग्राम - समेलिया, पोस्ट घोड़ास, तह. मांडल, जिला भीलवाड़ा (राज.)

प्रस्तावना- भारत की विदेश नीति स्वतंत्रता के बाद से ही उसके राष्ट्रीय हितों, भौगोलिक स्थिति, आर्थिक आवश्यकताओं, ऐतिहासिक विरासत और वैश्विक परिदृश्य पर आधारित रही है। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भारत की विदेश नीति की नींव रखी, जिसमें गुटनिरपेक्षता, शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व और वैश्विक शांति की अवधारणाएं प्रमुख थीं। बदलते वैश्विक राजनीतिक, आर्थिक और भू-राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में भारत की विदेश नीति में समय-समय पर आवश्यक बदलाव किए गए हैं। इस शोधपत्र में भारत की विदेश नीति का ऐतिहासिक विकास, सिद्धांत, प्रमुख घटक, वैश्विक चुनौतियाँ और भविष्य की दिशा का विश्लेषण किया गया है।