• April to June 2025 Article ID: NSS9210 Impact Factor:8.05 Cite Score:215 Download: 19 DOI: https://doi.org/ View PDf

    जनजाति विभाग द्वारा संचालित मॉडल पब्लिक रेजिडेन्शियल विद्यालय की शैक्षिक व सहशैक्षिक उपलब्धियों का अध्ययन

      नरेन्द्र कुमार
        शोधार्थी (शिक्षा) जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय (डीम्ड-टू-बी विश्वविद्यालय), उदयपुर (राज.)
      डॉ. सुभाष पुरोहित
        शोध मार्गदर्शक (शिक्षा) जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय (डीम्ड-टू-बी विश्वविद्यालय), उदयपुर (राज.)

प्रस्तावना - वर्तमान समय में सम्पूर्ण विश्व एक ग्राम की भांति सामीप्य पूर्ण हो चुका है। इस स्थिति में गरीब को गणेश मानते हुए वंचित वर्ग के बालकों को उत्कृष्ट शिक्षा तक पहुंच सुनिश्चित करने हेतु एवं वैश्वीकरण, उदारीकरण, वैज्ञानिकी एक तकनीकी शिक्षा में वृद्धि के फलस्वरूप शिक्षकों की शिक्षण विधियों एवं छात्र-छात्राओं के अधिगम हेतु नवीन उपकरणों, संसाधनों एवं आधुनिक युक्तियों का प्रयोग अवश्य भावी हो गया है। राष्ट्र के सवर्णिम भविष्य के लिए माध्यमिक स्तर की शिक्षा हेतु 14 से 18 वर्ष तक के बालक-बालिकाओं के विचार से 15 अगस्त 2007 को तत्कालीन प्रधानमंत्री द्वारा शैक्षणिक दृष्टि से पिछड़े विकास खण्डों में एक आदर्श विद्यालय की स्थापना की अवधारणा की गई।