-
April to June 2025 Article ID: NSS9211 Impact Factor:8.05 Cite Score:35465 Download: 265 DOI: https://doi.org/10.63574/nss.9211 View PDf
मेवाड़ राज्य का भौगोलिक-ऐतिहासिक परिचय और पर्यटन स्थल
भेरूलाल सुथार
शोधार्थी (भूगोल) मेवाड़ विश्वविद्यालय, गंगरार, चित्तौड़गढ़ (राज.)डॉ. हेमेन्द्र सिंह सारंगदेवोत
सह-आचार्य (इतिहास) मेवाड़ विश्वविद्यालय, गंगरार, चित्तौड़गढ़ (राज.)
प्रस्तावना- ‘हिंदुआ
सूरज’ उपनाम से प्रसिद्ध रहे भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी-पश्चिमी भाग में स्थित
राजस्थान का दक्षिणी-पश्चिमी भू-भाग अर्थात्‘मेवाड़’ राज्य
विभिन्न नामों से प्रसिद्ध रहा है।द्वितीय शताब्दी ई. पू. में ये क्षेत्र ‘शिबि‘ जनपद
के नाम से प्रसिद्ध था तो बाद में ‘प्राग्वाट‘ कहलाया। संस्कृत शिलालेखों एवं ग्रन्थों में यह‘मेरों
का देश’ अर्थात्‘मेदपाट‘ नामकरण से भी सम्बोधित किया गया है।
