• July to September 2025 Article ID: NSS9339 Impact Factor:8.05 Cite Score:13068 Download: 160 DOI: https://doi.org/ View PDf

    मुरादाबाद जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि पर विद्यालयीय वातावरण के प्रभाव का अध्ययन

      डॉ. मोनिका
        असिस्टेंट प्रोफेसर (बी. एड. विभाग) अब्दुल रज्ज़ाक पीजी कॉलेज, जोया, अमरोहा (उ.प्र.)

शोध सारांश- बालक की शिक्षा, बुद्धि, मानसिक प्रकिया तथा वातावरण पर निर्भर करती है शिक्षा का उद्देश्य बालक का सर्वागीण विकास करना होता है अतः शिक्षा के क्षेत्र में सभी छात्रों का सही विकास हो सके यह उपयुक्त शैक्षिक वातावरण पर निर्भर करता है उपयुक्त वातावरण नही मिलने से बालक की अंतनिर्हित शक्तियों का विकास सही से नहीं हो पाता है। बालक की अन्तनिहित शक्तियों के विकास के लिये उपयुक्त वातावरण का मिलना आवश्यक है बालक को जैसा भौतिक वातावरण मिलता है वैसा ही उसको इसकी अंतनिहित शक्तियों का विकास होता है। प्रस्तुत शोध में मुरादाबाद जनपद के माध्यमिक स्तर के सरकारी और स्ववित्त पोषित, शहरी तथा ग्रामीण विद्यालयों के विद्यार्थियों का चयन किया गया है इन विद्यालयों से 320 विद्यार्थियों का चयन किया गया है।