• July to September 2025 Article ID: NSS9364 Impact Factor:8.05 Cite Score:155 Download: 16 DOI: https://doi.org/ View PDf

    शहडोल संभाग के समाजार्थिक एवं सांस्कृतिक विकास परिदृश्य का ऐतिहासिक अध्ययन

      लेफ्टिनेंट डॉ. राजेश कुमार ठाकुर
        शोध निर्देशक एवं सहा.प्रा. (इतिहास) स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नरसिंहपुर (म.प्र.)
      शिव कुमार हल्दकार
        सहायक प्राध्यापक (इतिहास) शासकीय आदर्श महाविद्यालय, उमरिया (म.प्र.)

शोध सारांश - शहडोल संभाग की स्थापना 14 जून 2008 को मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी द्वारा की गई। इस संभाग में तीन जिले शहडोल, उमरिया एवं अनूपपुर शामिल हैं। चंूकि शहडोल जिला उमरिया व अनूपपुर जिले के मध्य में अवस्थिति है इस कारण से शहडोल को संभाग का मुख्यालय बनाया गया है। शहडोल, मध्य प्रदेश के उमरिया, अनूपपुर, सीधी, सतना और छत्तीसगढ़ के कोरबा और बिलासपुर जिलों से घिरा हुआ है। शहडोल जिले की समुद्र तट से अधिकतम ऊंचाई 1123 मीटर है। शहडोल जिले में 6 तहसील -ब्यौहारी, जयसिंहनगर, सोहागपुर, गोहपारु, बुढ़ार और जैतपुर हैं। शहडोल जिले को विभाजित कर 1998  में उमरिया और वर्ष 2003 को अनूपपुर जिला बनाया गया। ऐतिहासिक परिदृश्य के रूप में देखा जाये तो मध्य भारत कालीन नगर शहडोल म. प्र. के मध्य पूर्व में स्थित था। पूर्व में यह रीवा राज्य का एक प्रमुख क्षेत्र था; मध्यप्रदेश के प्रमुख जिले के रूप में इस नगर का उद्भव फरवरी 1948 के उपरान्त ही हो सका। यद्यपि यह जिला पिछड़ा हुआ जिला है तथा यहाँ के लगभग 58.32 प्रतिशत निवासी अनुसूचित जाति एवं जनजाति के हैं। प्रकृति ने इस जिले को अपना अपार स्नेह दिया है। तभी तो यह नर्मदा, सोन एवं जोहिला नदी का उद्गम स्थल है। सतपुड़ा, मैकल व अमरकंटक श्रृंखलाओं की ममतामयी गोद का संरक्षण श्रृंखलाओं, कंदराओं, घाटियों एवं सघन आवरण के रूप में सुरक्षा प्रदान करती है। शोधार्थी द्वारा शहडोल संभाग अंतर्गत आने वाले जिले शहडोल, उमरिया, अनूपपुर के ऐतिहासिक, सामाजिक व सांस्कृतिक परिदृश्य का विस्तृत अध्ययन किया गया है। अध्ययन को पृथक-पृथक जिले में वर्गीकृत कर 20वीं शताब्दी में शहडोल संभाग के विकास को स्पष्ट किया गया है। अध्ययन से स्पष्ट है कि क्षेत्र के सामाजिक व आर्थिक विकास में वहां की जनसंख्या का महत्वपूर्ण योगदान होता है। यद्यपि मध्यप्रदेश के अन्य संभागों की जनसंख्या की तुलना में सबसे कम जनसंख्या वाला संभाग, शहडोल संभाग है।

शब्द कुंजी-20वीं शताब्दी में शहडोल संभाग, सामाजिक, सांस्कृतिक परिदृश्य, आर्थिक विकास।