• October to December 2025 Article ID: NSS9444 Impact Factor:8.05 Cite Score:286 Download: 21 DOI: https://doi.org/10.63574/nss.9444 View PDf

    स्मार्टफोन उपयोग का बच्चों की शारीरिक सक्रियता और खेलकूद की आदतों पर प्रभाव

      महेन्द्र सिंह
        शोधार्थी (शारीरिक शिक्षा) माधव विश्वविद्यालय, पिंडवाड़ा, सिरोही (राज.)
      डॉ. विष्णु भाई डी. चौधरी
        प्रोफेसर (शारीरिक शिक्षा) माधव विश्वविद्यालय, पिंडवाड़ा, सिरोही (राज.)

शोध सारांश- आज के युग में स्मार्टफोन का व्यापक प्रभाव समाज के प्रत्येक आयु वर्ग में पढ़ रहा है। जिससे प्राथमिक स्तर के बच्चों की शारीरिक गतिविधि और खेलकूद की आदतें भी प्रभावित हो रही हैं। स्मार्टफोन का सीधा असर बच्चों की खेल गतिविधि और शारीरिक सक्रियता पर है। आज के डिजिटल युग में छोटे बच्चों में स्वास्थ्य और फिटनेस पर प्रभाव का प्रमुख कारण स्मार्टफोन का बढ़ता उपयोग है। इसलिए स्मार्टफोन का उपयोग बच्चों की शारीरिक सक्रियता और खेलकूद की आदतों पर प्रभाव विषय पर अध्ययन महत्वपूर्ण हो जाता है। शोध हेतु उदयपुर जिले के, विशेष कर 6 से 9 वर्ष आयु वर्ग के प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 1 से पांचवी कक्षा में अध्यनरत 100 विद्यार्थियों का चयन किया गया है, जिसमें 10 प्राथमिक विद्यालयों में प्रत्येक में से 10-10 छात्रों का चयन किया गया है। शोध में वर्णनात्मक और विश्लेषणात्मक पद्धति अपनाई गई है। आंकड़ों का संग्रहण सर्वेक्षण प्रश्नावली अवलोकन तथा साक्षात्कार के माध्यम से यादृश्चिक नमूना पद्धतिद्वारा किया गया है। प्रत्यक्ष परीक्षण हेतु खेल गतिविधियों में बच्चों की भागीदारी का पता लगाया गया है। शोध से पता चला है कि अधिकांश 35% बच्चे प्रतिदिन 3 घंटे से अधिक स्मार्टफोन का उपयोग करते हैं, जिससे बच्चों की खेलकूद गतिविधियों में भागीदारी कम हो रही है। अधिकांश 45% बच्चे खेलों व अन्य शारीरिक गतिविधियों में बिल्कुल भाग नहीं लेते जिसका प्रभाव बच्चों की शारीरिक सक्रियता पर पड़ता है जिससे 66% बच्चों का शारीरिक सक्रियता का स्तर बिल्कुल निम्न हो गया है। 

इस प्रकार स्मार्टफोन उपयोग और शारीरिक सक्रियता गतिविधियों के बीच उल्टा संबंध पाया गया है। अधिक स्मार्टफोन उपयोग कम शारीरिक गतिविधि, कम स्मार्टफोन उपयोग अधिक शारीरिक गतिविधि 

 सहसंबंध गुणांक ( r ) = 0.92 यह नकारात्मक उच्च सह संबंध है। 

     स्मार्टफोन विषय पर साहित्य समीक्षा से प्राप्त पूर्ववर्ती अध्ययनों ने भी स्मार्टफोन का बच्चों की शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य तथा शारीरिक गतिविधि पर प्रभावों को रेखांकित किया है। अधिकांश अध्ययनों में यह पाया गया है कि बच्चों में स्मार्टफोन का अत्यधिक उपयोग शारीरिक गतिविधि और शारीरिक सक्रियता पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। जिससे शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है और स्मार्टफोन का उपयोग बच्चों के जीवन को प्रभावित करता है। अतः बच्चों में बढ़ता स्क्रीन टाइम उनकी शारीरिक गतिविधियों में भागीदारी का घटना है जबकि 6 से 9 वर्ष शारीरिक विकास की अवस्था में खेलकूद व शारीरिक गतिविधि महत्वपूर्ण है। अधिक समय स्मार्टफोन उपयोग के कारण खेलने कूदने या शारीरिक गतिविधि के लिए समय और ऊर्जा कम बचती है जिससे दिनचर्या का अधिक स्थिर होना स्वाभाविक है। शारीरिक सक्रियता में कमी का प्रमुख कारण बच्चों की शारीरिक स्वास्थ्य का प्रभावित होना, फिटनेस, मोटापा, दृष्टि, व मानसिक स्वास्थ्य पड़ सकता है। लेकिन नियमित खेलकूद करने वाले बच्चों में संतुलन समन्वय सामाजिकता और स्वास्थ्य बेहतर पाया जाता है।

 इस शोध में स्मार्टफोन उपयोग और शारीरिक सक्रियता के बीच नकारात्मक संबंध पाया गया है। जितना अधिक समय बच्चे स्मार्टफोन पर बिताते हैं, उतनी ही उनकी खेलकूद और शारीरिक गतिविधियों में भागीदारी कम हो जाती है। समाधान हेतु अभिभावकों को पारिवारिक स्तर पर स्मार्टफोन उपयोग पर समय सीमा तय हो, स्क्रीन टाइम नियंत्रण हेतु पारिवारिक नियमों का निर्धारण हो तथा बच्चों को दैनिक खेलकूद गतिविधियों के लिए आवश्यक रूप से प्रोत्साहित किया जाए। विद्यालय स्तर पर खेलकूद को अनिवार्य बनाकर खेलकूद के घंटे सभी विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य हो। पारिवारिक, शैक्षिक तथा सामाजिक स्तर पर खेल नीति बने ताकि शारीरिक गतिविधियों में बढ़ोतरी हो। इस प्रकार यह शोध स्मार्टफोन के उपयोग, बच्चों की शारीरिक सक्रियता और खेलकूद की आदतों पर स्मार्टफोन के प्रभाव को स्पष्ट करता है। और नई डिजिटल शिक्षा नीति के लिए भविष्य हेतु महत्वपूर्ण उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान करता है।


शब्द कुंजी-स्मार्टफोन, सक्रियता, शारीरिक, बच्चों ,स्वास्थ्य, खेलकूद।