• October to December 2025 Article ID: NSS9446 Impact Factor:8.05 Cite Score:2489 Download: 69 DOI: https://doi.org/ View PDf

    इंदौर और कपड़ा उद्योग का इतिहास, वर्तमान स्थिति एवं भविष्य की संभावनाएँ

      श्रीमती ज्योतिबाला राठौर
        प्रशिक्षण अधिकारी, राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान, इन्दौर (म.प्र.)

शोध सारांश-  भारत के औद्योगिक इतिहास में इंदौर का नाम विशेष रूप से कपड़ा उद्योग के लिए जाना जाता है। 19वीं शताब्दी के उत्तरार्ध से लेकर आज तक इंदौर ने न केवल मध्य भारत, बल्कि देश के वस्त्र उत्पादन में अग्रणी भूमिका निभाई है। यह शोध पत्र इंदौर की पहली कपड़ा मिल से लेकर प्रधानमंत्री मित्र पार्क तक की विकास यात्रा को रेखांकित करता है, जिसमें ऐतिहासिक, आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक पक्षों का विश्लेषण किया गया है।