• October to December 2025 Article ID: NSS9456 Impact Factor:8.05 Cite Score:7107 Download: 118 DOI: https://doi.org/ View PDf

    किशोरों में मानसिक स्वास्थ्य और सोशल मीडिया उपयोग का संबंध का अध्ययन बलिया जनपद के विशेष संदर्भ में

      डॉ. तृप्ति तिवारी
        सहायक प्राध्यापक (गृह विज्ञान) जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया (उ.प्र.)

शोध सारांश- वर्तमान डिजिटल युग में सोशल मीडिया किशोरों के जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा बन गया है। किशोरावस्था मानसिक एवं भावनात्मक विकास की अत्यंत संवेदनशील अवस्था होती है। इस अवस्था में सोशल मीडिया का अत्यधिक या अनियंत्रित उपयोग किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डाल सकता है। फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, यूट्यूब आदि प्लेटफॉर्म किशोरों को सामाजिक जुड़ाव, अभिव्यक्ति और सूचना का अवसर प्रदान करते हैं, किंतु इनके अत्यधिक उपयोग से तनाव, चिंता, आत्म-संतोष में कमी, नींद की समस्या और अवसाद जैसी मानसिक समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं। प्रस्तुत शोध अध्ययन का उद्देश्य बलिया जनपद के किशोरों में सोशल मीडिया उपयोग की प्रवृत्तियों तथा उसके मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों का विश्लेषण करना है। अध्ययन में सर्वेक्षण विधि का प्रयोग किया गया तथा 13-19 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों को नमूने के रूप में शामिल किया गया। प्राप्त परिणामों से यह स्पष्ट होता है कि सोशल मीडिया उपयोग और मानसिक स्वास्थ्य के बीच प्रत्यक्ष संबंध है। सीमित एवं नियंत्रित उपयोग लाभकारी है, जबकि अत्यधिक उपयोग मानसिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक सिद्ध होता है।