-
October to December 2025 Article ID: NSS9457 Impact Factor:8.05 Cite Score:3848 Download: 86 DOI: https://doi.org/ View PDf
महिलाओं के उत्थान में सोशल मीडिया की भूमिका: समाजशास्त्रीय अध्ययन
प्रियंका देवी
सहायक प्राध्यापक (समाजशास्त्र) PMCoE शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, टीकमगढ़ (म.प्र.)
शोध सारांश- यह शोध-पत्र समकालीन डिजिटल परिदृश्य में सोशल मीडिया द्वारा महिलाओं के सशक्तीकरण की प्रक्रिया का विश्लेषणात्मक अध्ययन प्रस्तुत करता है। इस अध्ययन में पाया गया कि सोशल मीडिया महिलाओं के लिए आत्म-अभिव्यक्ति, सामाजिक प्रतिष्ठा निर्माण, ज्ञान-विस्तार, कौशल-विकास, डिजिटल उद्यमिता तथा राजनीतिक-सांस्कृतिक सहभागिता के लिए नवीन एवं सुलभ मंच प्रदान करता है। डिजिटल स्पेस ने नारीवादी विमर्शों, सामूहिक चेतना निर्माण तथा सामाजिक प्रतिरोध के नए स्वरूपों को भी प्रोत्साहित किया है। यद्यपि सोशल मीडिया लैंगिक समता एवं अधिकार चेतना को सुदृढ़ करता है, तथापि साइबर उत्पीड़न, डिजिटल पितृसत्ता, तकनीकी असमानता तथा ऑनलाइन हिंसा जैसी चुनौतियाँ इस सशक्तीकरण प्रक्रिया को जटिल बनाती हैं। परिणामतः सोशल मीडिया महिलाओं के लिए एक परिवर्तनकारी, किंतु बहुआयामी एवं द्वंद्वात्मक सामाजिक-परिवर्तनकारी माध्यम के रूप में उभरता है।
शब्द
कुंजी- सोशल मीडिया, महिला सशक्तीकरण, डिजिटल स्त्रीवाद, ऑनलाइन
पहचान, सामाजिक
पूँजी, डिजिटल
उद्यमिता।
