-
April to June 2025 Article ID: NSS9529 Impact Factor:8.05 Cite Score:81 Download: 11 DOI: https://doi.org/ View PDf
गृह प्रबंधन शिक्षा से महिलाओं की निर्णय-क्षमता में वृद्धि का अध्ययन (एक विश्लेषणात्मक अध्ययन)
डॉ. ज्योति सिंह
अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, रीवा (म.प्र.)
शोध सारांश- गृह प्रबंधन शिक्षा महिलाओं को पारिवारिक संसाधनों- जैसे समय, धन, ऊर्जा एवं मानव संसाधनकृके प्रभावी नियोजन, संगठन और नियंत्रण के लिए प्रशिक्षित करती है। भारतीय समाज में महिलाओं की निर्णय-क्षमता लंबे समय तक सामाजिक-सांस्कृतिक सीमाओं से प्रभावित रही है। किंतु गृह प्रबंधन शिक्षा के माध्यम से महिलाएँ पारिवारिक एवं आर्थिक निर्णय-निर्माण में अधिक सक्रिय, आत्मनिर्भर एवं विवेकशील बन रही हैं। प्रस्तुत शोध का उद्देश्य यह अध्ययन करना है कि गृह प्रबंधन शिक्षा महिलाओं की निर्णय-क्षमता को किस प्रकार प्रभावित करती है। यह अध्ययन मध्यप्रदेश के सतना जिले की ग्रामीण एवं शहरी महिलाओं पर आधारित है। सर्वेक्षण विधि द्वारा संकलित आँकड़ों का विश्लेषण तालिकाओं एवं प्रतिशत विधि के माध्यम से किया गया। अध्ययन से यह स्पष्ट हुआ कि गृह प्रबंधन शिक्षा प्राप्त महिलाओं में निर्णय-क्षमता, आत्मविश्वास एवं संसाधन-प्रबंधन दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
शब्द कुंजी-गृह प्रबंधन शिक्षा, निर्णय-क्षमता, महिलाएँ, संसाधन प्रबंधन,
समाजशास्त्रीय अध्ययन।
