-
October to December 2024 Article ID: NSS9538 Impact Factor:8.05 Cite Score:37 Download: 7 DOI: https://doi.org/ View PDf
ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन की समभावनाएं जवाई-लूनी बेसिन के विशेष संदर्भ में एक अध्ययन
डॉ. उम्मेद कुमार चैधरी
सह आचार्य (भूगोल) राजकीय महाविद्यालय, बाली (राज.)
प्रस्तावना- पर्यटन कई देशों में अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण
क्षेत्र है। पर्यटन के आर्थिक प्रभाव से होने वाली आय और रोजगार के प्रभाव महत्वपूर्ण
हैं और पर्यटन विकास को बढ़ावा देने और बनाए रखने वाली नीतियां इन आर्थिक लाभों को प्रदान
करने में एक आवश्यक भूमिका निभाती हैं। इस क्षेत्र पर नीति निर्माताओं और जनता का बहुत
ध्यान जाता है, अधिकांश देशों में पर्यटन के आर्थिक महत्व को लगातार कम आंका गया हैं।
लेकिन भारत में पर्यटन अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण क्षेत्रो में से एक है। भारत अपनी
भौगोलिक विविधता, समृद्ध इतिहास एवं संस्कृति इसकी सुंदरता हर साल दूनिया के कोने कोने
से पर्यटकों को आकर्षित करती है। ऐतिहासिक व आध्यात्मिक पर्यटन के विश्व प्रसिद्ध स्थानों
जैसे महलों, मंदिर, दुर्ग, किलों से लेकर गुफाओं और शिल्पकला तक, भारतीयों की विविध
संस्कृति परम्पराएं, रिति-रिवाज, मेले त्यौहार आदि दूनियां के लोगों के लिए भारत में
पर्यटन की यात्रा का कारण प्रदान करता है। भारत के आर्थिक विकास और समग्र विकास के
साथ पर्यटन का मजबूत संबंध है। यह न केवल देश के सकल घरेलू उत्पादन और विदेशी मृद्रा
में महत्वपूर्ण योगदान देता है, बल्की देश की आर्थिक सवृद्धि और रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण
भूमिका निभाता है।
