• January to March 2026 Article ID: NSS9584 Impact Factor:8.05 Cite Score:17 Download: 4 DOI: https://doi.org/ View PDf

    बालिकाओं के आर्थिक और सामाजिक विकास में लाडली लक्ष्मी योजना के योगदान का अध्ययन

      श्रीमती शर्मिला मीणा
        सहायक प्राध्यापक (वाणिज्य) प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस श्री नीलकंठेश्वर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खंडवा (म.प्र.)
       

शोध सारांश-  लाडली लक्ष्मी योजना बालिकाओं बोझ समझना, उनके  प्रति निम्न सोच ,भ्रूण हत्या दहेज प्रथा तथा बेमेल विवाह , बेटी से दोयम दर्जे का व्यवहार करना आदि से जूझ रही बालिकाओं के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना एक वरदान है। यह योजना मध्य प्रदेश शासन के द्वारा 2006 में घोषित की गई तथा 1 अप्रैल 2007 से इसे मध्यप्रदेश में लागू किया गया था। मध्य प्रदेश में बालिकाओं के जन्म के प्रति लोगों में सकारात्मक सोच बनाने, गिरते हुए लिंग अनुपात में सुधार करना तथा बालिकाओं के शिक्षा स्तर एवं स्वास्थ्य  में सुधार करने एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके अच्छे भविष्य की नींव रखने के उद्देश्य से लाड़ली लक्ष्मी योजना की शुरुआत की गई है। यह मध्य प्रदेश शासन की अनोखी पहल है जिसके माध्यम से जनसंख्या का आधा हिस्सा जो बालिका और महिला के रूप में पीछे रह गया था उसे आगे बढ़ाना उद्देश्य है। यह योजना इस तथ्य को प्रमाणित करती है कि यदि एक युवा शिक्षित होता है तो केवल वह सक्षम बनता है । किंतु एक बालिका शिक्षित होती है तो एक परिवार शिक्षित और संपन्न होता है,एक समाज शिक्षित और संपन्न होता है ,और एक राष्ट्र शिक्षित और संपन्न होता है।  कई परिवार अपनी आर्थिक स्थिति के कारण चाह कर भी बेटियों को अच्छा एजुकेशन नहीं दे पाते हैं। कई बार परिवार  इतने विवश होते हैं की वे बालिकाओं के विवाह हेतु भी आर्थिक रूप से अक्षम होते हैं । मध्य प्रदेश सरकार ने बेटियों के स्वास्थ्य , शिक्षा एवं कल्याण में आर्थिक योगदान देने हेतु इस अनोखी पहल को प्रारंभ किया हैं,  तथा बालिकाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए लाडली लक्ष्मी योजना शुरू की गयी। योजना के तहत प्राप्त राशि से बालिकाएं अपनी शिक्षा पूरी कर सकती हैं साथ ही 21 वर्ष पूर्ण होने पर प्राप्त राशि को विवाह में भी प्रयोग कर सकती हैं महिला सशक्तिकरण की ओर यह एक महत्वपूर्ण कदम है लाडली लक्ष्मी योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओं के जन्म शिक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई एक प्रमुख आर्थिक एवं सामाजिक कल्याण योजना है। इस योजना का उद्देश्य बाल विवाह  रोकना , लिंगानुपात में सुधार , बालिकाओं की  शिक्षा को बढ़ावा देना तथा बालिकाओं के लिए आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

अध्ययन का उद्देश्य - यह रिसर्च पेपर लाडली लक्ष्मी योजना के अध्ययन पर केंद्रित है अध्ययन का उद्देश्य लाड़ली लक्ष्मी योजना की संरचनालाभ, सामाजिक और आर्थिक प्रभाव का अध्ययन करना है।

शब्द कुंजी-लाड़ली लक्ष्मी, योजना, बालिका, लैंगिक समानता, सामाजिक एवं आर्थिक सम्पन्नता , सशक्तिकरण।