-
January to March 2026 Article ID: NSS9586 Impact Factor:8.05 Cite Score:13 Download: 3 DOI: https://doi.org/ View PDf
राजा राममोहन राय के सामाजिक एवं राजनीतिक विचारों का अध्ययन
डॉ. प्रदीप कुमार चतुर्वेदी
प्राध्यापक (राजनीति विज्ञान) शासकीय स्नातक महाविद्यालय, हाटपिपलिया, देवास (म.प्र.)
प्रस्तावना- भारतीय समाज को आत्मज्ञान गौरव विस्मृति तथा अंधविश्वासों के गर्त से निकलने तथा भारतीयों में मानवीय जीवन मूल्यों की पुनः स्थापना के लिए कदम उठाने का प्रयास करने वाले राजा राजमोहन राय को भारतीय राष्ट्रवाद का देवता तथा भारतीय पुनर्जागरण का अग्रदूत माना जाता है। उन्होंने उस समय भारतीयों में व्याप्त अनेक प्रकार के अंधविश्वासों तथा सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए अथक प्रयास के किये तथा देशवासियों में प्राचीन गौरव की पुनः स्थापना करने में असाधारण सफलताऐं प्राप्त कीं।
