-
January to March 2026 Article ID: NSS9604 Impact Factor:8.05 Cite Score:218 Download: 19 DOI: https://doi.org/ View PDf
ब्राण्डेड उत्पादों का ग्राहकों के व्यवहार पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन (कटनी जिला के विशेष संदर्भ में)
डॉ. अनिल कुमार तौहेल
सहा. प्राध्यापक (वाणिज्य) शा. तिलक महाविद्यालय, कटनी (म.प्र.)
शोध सारांश- ब्राण्ड
किसी उत्पाद को केवल पहचान ही नही देता बल्कि गुणवत्ता, विश्वास के साथ-साथ
प्रतिष्ठा का प्रतीक भी होता है। ग्राहक अधिकांशतः मामलों में ब्राण्डेड उत्पादों
को गैर-ब्राण्डेड की अपेक्षा अधिक विश्वसनीय मानते है।ब्राण्ड की छवि, पैकेजिंग व
पूर्व अनुभव, ग्राहको के व्यवहार को भी प्रभावित करती है। अच्छे ब्राण्डो से
ग्राहको भावात्मक जुड़ाव बढ़ाता है, जिससे ब्राण्ड निष्ठा बढने से ग्राहको द्वारा
खरीदने की पुनरावृत्ति में वृद्धि होती है। सामाजिक प्रतिष्ठा,फैशन प्रवृत्ति और
मित्रों का प्रभाव भी ब्राण्डेड उत्पादों को प्रभावित है। कटनीजिला के क्षेत्र के
100 ग्राहकों का चयन न्यादर्श विधि से किया गया है। ब्राण्डेड उत्पादों एवं
ग्राहकों के व्यवहार के मध्य संबंध का अध्ययन करने के लिए प्रश्नावली का प्रयोग
किया गया है। ब्राण्डेड उत्पाद कटनी के ग्राहको के क्रय निर्णय सतुष्टि स्तर एवं
दीर्धकालीन व्यवहार से प्रभावित होते है। परिकल्पना क्रमांक 1 असत्य तथा 2 व 3
सत्य पायी गयी है।
शब्द कुंजी-ग्राहक, ब्राण्ड, क्रय
व्यवहार, प्रतिष्ठा, विश्वसनीयता, रुचि,संस्कृति।
