• January to March 2026 Article ID: NSS9634 Impact Factor:8.05 Cite Score:49 Download: 8 DOI: https://doi.org/ View PDf

    अनुसूचित जाति की बालिकाओं की उच्च शिक्षा संबंधी चुनौतियाँ

      दिनेश तायडे
        शोधकर्ता, समाजकार्य एवं समाजशास्त्र अध्ययनशाला, विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन (म.प्र.)
      डॉ. ज्योति उपाध्याय
        शोध निर्देशिका, विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन (म.प्र.)

शोध सारांश- भारतीय समाज में शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम माना गया है। उच्च शिक्षा विशेष रूप से व्यक्तित्व विकास, आर्थिक स्वावलंबन तथा सामाजिक सशक्तिकरण का आधार बनती है। तथापि अनुसूचित जाति की बालिकाओं के संदर्भ में उच्च शिक्षा तक पहुँच आज भी अनेक सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक बाधाओं से प्रभावित है। प्रस्तुत शोध-पत्र में अनुसूचित जाति की बालिकाओं की उच्च शिक्षा से जुड़ी प्रमुख चुनौतियों का विश्लेषण पूर्ववर्ती अध्ययनों, सरकारी रिपोर्टों तथा उपलब्ध साहित्य के आधार पर किया गया है। अध्ययन से स्पष्ट होता है कि आर्थिक अभाव, सामाजिक भेदभाव, पारिवारिक प्रतिबंध, प्रारंभिक विवाह, शैक्षिक संसाधनों की कमी तथा आत्मविश्वास का अभाव उच्च शिक्षा की राह में महत्वपूर्ण अवरोध हैं।