• January to March 2026 Article ID: NSS9638 Impact Factor:8.05 Cite Score:80 Download: 8 DOI: https://doi.org/10.63574/nss.9638 View PDf

    भारत में एक राष्ट्र एक चुनाव : मतदान व्यवहार के आलोक में अध्ययन और विश्लेषण का केंद्र बिंदु

      बिन्नी कुमारी
        शोधार्थी (राजनीति विज्ञान) जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा (बिहार )

शोध सारांश-  भारत विश्व के सर्वाधिक आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाला दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। जहां चुनाव केवल अपने पसंद का प्रतिनिधि बैठाकर सत्ता परिवर्तन का माध्यम भर नहीं है बल्कि यह नागरिक सहभागिता, जन भागीदारी और राजनीतिक अभिव्यक्ति का एक सर्वाधिक मजबूत और सशक्त माध्यम भी है। "भारत में एक राष्ट्र एक चुनाव" विषय के अंतर्गत यह पत्र भारत में विद्यमान उन संभावनाओं की तलाश का प्रयास है जो एकल चुनाव के  रूप में आज देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके अतिरिक्त यह भारतीय चुनाव प्रक्रिया पर पड़ने वाले उन प्रभावों का भी विश्लेषण और अध्ययन करता है जिसमें नागरिकों की राजनीतिक सहभागिता, मतदान व्यवहार तथा उसकी बदलती प्रवृत्तियां अपना योगदान देती है।

इस अध्ययन का प्रमुख उद्देश्य यह जानना है कि चुनाव प्रक्रिया में नागरिक भागीदारी और उनका मतदान व्यवहार किस प्रकार एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए प्रभावकारी भूमिका निभा सकता है। साथ यह शोध मतदान के प्रभावकारी तत्व जैसे, राजनीतिक जागरूकता, शिक्षा स्तर, धर्म, जाति, विकास मुद्दा, दलगत विचारधारा आदि का भी व्यापक विश्लेषण करता है तथा इसमें व्याप्त विभिन्न कमीयों को भी उजागर करता है।

इस शोध पत्र को विश्वसनीय बनाने के लिए प्राथमिक और द्वितीय सामग्री का प्रयोग किया गया है तथा निष्कर्ष के रूप में पाया गया है कि वैश्वीकरण के इस युग में जिस प्रकार से डिजिटल मीडिया का संचार बढ़ा है जनता का चुनाव को लेकर जागरूकता बढ़ी है परंतु एक चुनाव के मुद्दों पर जनसंख्या का कुछ जागरूक हिस्सा ही अधिक सक्रिय है जबकि बाकी लोगों का मतदान व्यवहार राजनीतिक तर्कशक्ति के अभाव में राष्ट्रीय, क्षेत्रीय तथा स्थानीय मुद्दों से भटक जाता है। जिसके लिए सुझाव के तौर पर सामाजिक राजनीतिक जागरूकता, नागरिक सक्रियता और देश के प्रति कर्तव्य का होना तथा लोकतांत्रिक परिपक्वता आवश्यक है । अतः चुनाव न केवल एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है बल्कि यह जन अभिव्यक्ति का एक सशक्त साधन है जो लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करता है।

शब्द कुंजी-लोकतांत्रिक देश, जन भागीदारी, राजनीतिक अभिव्यक्ति, वैश्वीकरण, डिजिटल मीडिया, नागरिक सक्रियता, लोकतांत्रिक परिपक्वता।