-
January to March 2026 Article ID: NSS9702 Impact Factor:8.05 Cite Score:105 Download: 1 DOI: https://doi.org/ View PDf
भारतीय ज्ञान परंपरा एवं उच्च शिक्षा
संध्या वर्मा
शहीद पद्मधर सिंह महाविद्यालय, सतना (म.प्र.)
शोध सारांश- भारतीय ज्ञान परंपरा ने व्यक्ति के जीवन का सर्वांगीण
विकास किया है । वेदों, उपनिषदों, पुराणों, रामायण और महाभारत जैसे प्राचीन ग्रंथों ने शिक्षा के
नवीन आयामों-जैसे विज्ञान, कला, दर्शन, चिकित्सा और राजनीति में उत्कृष्ट भूमिका निभाई है । सुसंस्कृत
ज्ञान से ही संस्कारवान समाज का निर्माण होता है । भारत की नवीन शिक्षा नीति 2020 में उच्च शिक्षा को वैश्विक परिदृश्य में उत्कृष्ट बनाने
हेतु प्राचीन ज्ञान परंपरा के दृष्टिकोण को जोड़ा गया है ताकि युवाओं का
सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और व्यावसायिक विकास हो सके ।
