• April to June 2025 Article ID: NSS9140 Impact Factor:8.05 Cite Score:20919 Download: 203 DOI: https://doi.org/ View PDf

    भारत में महिलाओं का मानसिक सशक्तिकरण: एक अध्ययन

      डॉ. आभा सैनी
        प्रोफ़ेसर एवं अध्यक्षा (राजनीति विज्ञान) जैन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुज़फ्फरनगर (उ.प्र.)

प्रस्तावना- महिलाओं का मानसिक सशक्तिकरण एक ऐसी शब्दावली है जिसमें न केवल महिला सशक्तिकरण बल्कि मानसिक रूप से उनका सशक्त होना भी शामिल है महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत महिलाओं को मजबूत बनाना सम्मिलित है जिससे कि वह अपने निर्णय स्वयं ले सके और समाज एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी कर सके यद्यपि महिलाएं सशक्त है प्राचीन काल में दुर्गा सीता गार्गी देखें या आधुनिक समय में इंदिरा गांधी लेकिन मनोवैज्ञानिक रूप से मानसिक रूप से उन्हें इतना अधिक मजबूत बनाना कि वह किसी के दबाव में ना आए और अपने निर्णय को स्वयं लेने और उन्हें लागू करने की क्षमता उनके पास हो