• January to March 2025 Article ID: NSS9357 Impact Factor:8.05 Cite Score:10 Download: 3 DOI: https://doi.org/ View PDf

    छत्तीसगढ़ राज्य के जांजगीर-चांपा जिले में ग्रामीण क्षेत्र की एनीमिक महिलाओं एवं सामान्य महिलाओं के स्वास्थ्य पर किए गए व्यय का तुलनात्मक अध्ययन

      सुनील साहू
        शोधार्थी (अर्थशास्त्र) डॉ सी व्ही रमन विश्वविद्यालय, बिलासपुर (छ.ग.)
      डॉ. सुचि शर्मा
        सहायक प्राध्यापक, सामाजिक विज्ञान विभाग (अर्थशास्त्र) डॉ सी व्ही रमन विश्वविद्यालय, बिलासपुर (छ.ग.)

शोध सारांश- महिलाओं का स्वास्थ्य किसी भी समाज की प्रगति और विकास का दर्पण होता है। विशेषकर ग्रामीण महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जिनमें सेएनीमिया (रक्ताल्पता)प्रमुख समस्या है। एनीमिया से ग्रस्त महिलाएँ शारीरिक रूप से दुर्बल हो जाती हैं, जिससे उनके श्रम करने की क्षमता घटती है और स्वास्थ्य व्यय बढ़ जाता है। दूसरी ओर, सामान्य (गैर-एनीमिक) महिलाओं में स्वास्थ्य व्यय अपेक्षाकृत कम होता है।छत्तीसगढ़ का जांजगीर-चांपा जिला कृषि प्रधान क्षेत्र है, जहाँ महिलाओं का जीवन सीधे श्रम व कृषि कार्यों से जुड़ा है। एनीमिक और सामान्य महिलाओं के स्वास्थ्य व्यय का तुलनात्मक अध्ययन इस जिले के ग्रामीण सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।

शब्द कुंजी-स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों , स्वास्थ्य व्यय।