-
October to December 2025 Article ID: NSS9522 Impact Factor:8.05 Cite Score:462 Download: 28 DOI: https://doi.org/10.63574/nss.9522 View PDf
दक्षिण एशिया की समकालिक राजनीति में उभरते Gen Z आंदोलन: एक विस्तृत सामाजिक-राजनीतिक विश्लेषण
दीपिका शर्मा
शोधार्थी, कोटा विश्वविद्यालय, कोटा (राज.)
प्रस्तावना- Gen
Z आंदोलन आखिर है क्या… और समकालिक राजनीति में ये इतने प्रभावशाली कैसे होने लगे
हैं? अगर इस प्रश्न की गहराई में जाते हैं, तो हम पाते हैं कि 1997 से 2012 के
मध्य जन्मी पीढ़ी ‘Gen Z’ कहलाती है, और यह केवल सांख्यिकीय आंकड़ा न होकर डिजिटल
युग की पहली पीढ़ी है, जो अपरंपरागत तरीके अर्थात् सोशल मीडिया के माध्यम से
परस्पर संगठित होकर किसी राजनीतिक या सामाजिक विषय हेतु एक आभासी (Virtual) मंच
पर, एक स्वर में, अपनी आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाती है। ये शिक्षा व्यवस्था में
आधुनिकीकरण, स्वास्थ्य सुधार, जलवायु परिवर्तन, लैंगिक समानता, लोकतांत्रिक
अधिकारों तथा मानवाधिकारों के प्रति जागरूक करते हैं, साथ ही महँगाई, बेरोज़गारी,
आरक्षण, कुशासन और भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनी आवाज़ बुलंद करते दिखाई देते हैं।
परंतु समय के साथ इनकी भूमिका में आमूलचूल परिवर्तन आया है; इन्होंने “वर्चुअल”
आवाज़ को “वास्तविक” आंदोलन में बदला है।
